Trasadi
A novel in Hindi by Abhai Maurya
अभय मोर्य का यह नवीनतम उपन्यास उनकी सुपरिचित भाव-भूमि पर अवस्थित होकर भी बिल्कुल नयी उर्वर उपत्यका की खोज करता है। बदलते हुए भारतीय जीवन को उसकी संपूर्ण शंश्लिष्टता, वक्रता तथा गतिशीलता में पकड़ पाना एक दुष्कर कार्य है। लेकिन अभय मोर्य का उपन्यास संभवतः पहली बार इसे संभव बनाता है। इसके पहले इतने व्यापक फलक पर इतने साहस के साथ कोई भी कथा-कृति भारतीय जीवन को इस क्षिप्रता के साथ प्रस्तुत नहीं कर सकी है। असंख्य चरित्रों, जीवन स्थितियों, सामाजिक-राजनीतिक जटिलताओं से भरे इस उपन्यास में अनेक स्वरों, ध्वनियों और पत्तों का वृंदगान मिलता है। भाषा की ताजगी अलग से हमें बांध लेती है। गांव-घर की खुशबू, हरियाणा के कठिन क्षेत्रों की मृदुलता और कथ्य के साथ-साथ उर्वरता प्राप्त करती हुई भाषा का सौष्ठव – सबकुछ यहां एक साथ उपस्थित है। अभिव्यक्ति के खतरे उठाती हुई यह कथा-कृति निश्चय ही अनेक साहित्यक विवादों तथा आक्रमण-प्रत्याक्रमण को भी जन्म देगी। यह समकालीनता की गाथा है, गद्यात्मक जीवन का महाकाव्यय। – अरुण कमल
Title | Trasadi |
Author | Abhai Maurya |
Language | Hindi |
Year | 2015 |
Binding | HB + Paperback |
Pages | 256 |
ISBN | 978-81-924967-1-9 |
Subject(s) | Novel |
List Price |
Soft Bound Price: |
Direct purchase from the publisher |
Soft Bound Price: |

Regular Price: Rs. 450/-
Sale Price (directly from publisher): Rs. 100/- + postage (paperback)
ISBN: 978-81-924967-1-9